शाहजहांपुर

मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।


मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता )

शाहजहांपुर।मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) दिनांक-25.10.2025 को (मेगा इवेन्ट) महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रमुख सचिव महोदया उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत मिशन शक्ति’’ (फेज-05) की कार्ययोजना दिनांक 17.10.2025 से 03.11.2025 तक जागरूकता चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व/निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन थीम पर ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम बड़ाबन में “जागरूकता चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त आयोजित कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित द्वारा घरेलू हिंसा 2005 दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही साथ यह भी बताया कि दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए शिक्षा और जागरूकता फैलाने कड़े कानून बनाने और उन्हें शक्ति से लागू करना बेटियों को सशक्त बनाना सामाजिक मानसिकता को बदलना आवश्यक है , सरकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्त फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, और पहले से वर्तमान में महिलाओं में काफी बदलाव आ रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, एवं स्पॉन्सरशिप योजना ,निराश्रित पेंशन योजना एवं वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने एवं अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट रश्मि देवी द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, जेंडर स्पेशलिस्ट रश्मि देवी ग्राम प्रधान सुनीता देवी, पंचायत सहायक वर्षा वर्मा, आंगनवाड़ी, आशा, एवं गांव की महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button