जलालाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।

जलालाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।
मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता)
शाहजहांपुर, जलालाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता कर समान नागरिक संहिता का उठाया मुद्दा,गांव गांव हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का किया आवाहन,आज राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जलालाबाद स्थित संगठन कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पूरे भारत के गांव गांव हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का आवाहन करते हुए कहा कि भारत में 1925 से इस्लाम अपनी जमीयत बनाकर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहा है। टोपी, छोटा पैजामा लंबा कुर्ता इस्लाम का हिस्सा नहीं है। लेकिन हर शुक्रवार को मस्जिदों में जमात के रूप में इस्लाम इसे एक पहचान दे रहा है। हनुमान चालीसा केंद्र ही शुक्रवार की नमाज और जिहाद का तोड़ है।
पूरे हिंदू समाज के हित में हम पूरे देश में समान नागरिक संहिता गौ हत्या पर कानून जनसंख्या बढ़ोतरी पर रोक के लिए लगातार मांग कर रहे हैं अब हिंदुओं को जागना ही होगा कि हिंदू धर्म के लोग खतरे में हैं।यह कट्टरपंथी सोच रखने वाले इस्लाम और ईसाईत के लोग भारत को इस्लामिक और ईसाइयत राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में प्रांत संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार सिंह प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह एडवोकेट जिला अध्यक्ष हरिओम कौशल तहसील उपाध्यक्ष राज गुप्ता नगर महामंत्री राजीव गुप्ता तहसील अध्यक्ष केतन सक्सेना ब्लॉक उपाध्यक्ष किशन गोस्वामी मजदूर परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र सागर तहसील अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष ओम नारायण कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।