शाहजहांपुर

करणी सेना के विरोध के बाद रेलवे प्रशासन झुका, मीरानपुर कटरा के बंद रेलवे गेट खोलने का दिया आश्वासन

करणी सेना के विरोध के बाद रेलवे प्रशासन झुका, मीरानपुर कटरा के बंद रेलवे गेट खोलने का दिया आश्वासन



मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर, 3 अगस्त 2026।मीरानपुर कटरा में रेलवे गेट संख्या 341/SPL एवं 342/SPL को पिछले छह माह से बंद किए जाने और चार माह से कोई निर्माण कार्य न होने के विरोध में करणी सेना के बैनर तले सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र समाधान की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे गेट बंद होने से ग्रामीणों, किसानों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे गंभीर मरीजों की जान तक खतरे में पड़ जाती है। किसानों और आम लोगों का दैनिक आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।करणी सेना ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि गेट संख्या 341/SPL अथवा 342/SPL में से किसी एक को तत्काल खोला जाए तथा रेलवे क्रॉसिंग पर गार्ड की तैनाती की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को सुरक्षित रूप से रेलवे लाइन पार कराई जा सके।प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे रेलवे के एडीएन ने करणी सेना के प्रतिनिधियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि गेट संख्या 341/SPL को तत्काल पैदल यात्रियों एवं साइकिल चालकों के लिए खोला जाएगा, जबकि गेट संख्या 342/SPL को अगले 10 दिनों के भीतर चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, युवाशक्ति जिला अध्यक्ष रवि चौहान, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह, नगर अध्यक्ष कटरा राजीव सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री सचिन सिंह चौहान, जिला मंत्री कुंवर प्रताप सिंह राना राठौड़, अधिवक्ता हर्षित शंखधर, जिला संगठन मंत्री राना प्रताप सिंह चौहान सहित करणी सेना के हजारों पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button