उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

संघर्ष के बाद दमदार वापसी- 192 कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर की अखिलेश यादव से मुलाकात, कार्यकर्ताओं में जोश ! 

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद………………..! 

    ! ……………संजीव कुमार प्रजापति

संघर्ष के बाद दमदार वापसी- 192 कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर की अखिलेश यादव से मुलाकात, कार्यकर्ताओं में जोश ! 

(फर्रुखाबाद):- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व 192 कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर 25 दिसंबर को सैफई परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में अचानक नीलगाय आ जाने से हुए मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से लगभग ढाई माह तक उनका लगातार उपचार चलता रहा, जो वर्तमान में भी जारी है।अस्वस्थता के दौरान भी संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी निभाते हुए आज उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुँचकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके जज़्बे, संघर्ष और मेहनत की सराहना करते हुए शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे कर्मठ और जुझारू साथियों की आवश्यकता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहें।इस मुलाकात की खबर मिलते ही 192 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रियता, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं को उठाने में उनकी मेहनत को देखते हुए समर्थकों ने इसे संघर्ष में वापसी का संकेत बताया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात आगामी चुनावी माहौल में संगठन के लिए नई ऊर्जा और संदेश देने वाली साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button