शाहजहांपुर

डॉ शिव प्रताप के बेटे संकल्प माधव का राजकीय सीट पर चयन परिवार ने मिष्ठान्न खिलाकर जताया हर्ष

डॉ शिव प्रताप के बेटे संकल्प माधव का राजकीय सीट पर चयन परिवार ने मिष्ठान्न खिलाकर जताया हर्ष


मातृभूमि की पुकार- संवाददाता

पुवायां, शाहजहांपुर।बसखेडा बुजुर्ग निवासी स्व. डॉ शिव प्रताप सिंह के छोटे बेटे संकल्प माधव सिंह ( भवानी सिंह ) का नीट के माध्यम से राजकीय सीट पर फरीदाबाद के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में चयन होने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें मिष्ठान्न खिलाकर हर्ष व्यक्त किया है।संकल्प माधव के एमबीबीएस में चयन होने पर इष्ट मित्रों और परिवार ने उन्हें मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी है।बता दें कि संकल्प माधव सिंह के पिता स्व. डॉ शिव प्रताप सिंह करुणा, कर्तव्यनिष्ठा, प्रामाणिकता और मानवसेवा की जीती जागती मिसाल थे।भवानी सिंह ने कहा कि पिताजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं,उनका आशीर्वाद,उनके संस्कार, उनकी विचार-ज्योति और उनकी अमिट स्मृतियाँ आज भी जीवित हैं।
हर्ष व्यक्त करने वालों में बाबा देवेंद्र सिंह, दादी गायत्री देवी, मां सुशीला देवी, चाचा डॉ अमरेंद्र सिंह, चाची दीपिका सिंह, भाई अखंड माधव मयंक चौहान, शंभू सिंह, डॉ प्रदीप वैरागी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button