शाहजहांपुर

रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का गहन निरीक्षण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

 

रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का गहन निरीक्षण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर | 24 जुलाई 2026 जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड एवं विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं आरटीसी महिला प्रशिक्षुओं के टर्नआउट, वर्दी की स्वच्छता, अनुशासन, कदमताल, ड्रिल, शारीरिक दक्षता, शस्त्र संचालन तथा प्रशिक्षण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, समयपालन तथा नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से उच्च स्तर की कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सक्षम एवं प्रभावी पुलिस बल का आधार अनुशासन, सतत अभ्यास और जनसेवा की भावना है।परेड के उपरांत आयोजित संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण पुलिस बल को आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करता है।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन के साथ वाचक शाखा, डायल-112 वाहनों, आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को संसाधनों के समुचित अनुरक्षण, अभिलेखों के नियमित अद्यतन तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस को अधिक अनुशासित, दक्ष, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, प्रशिक्षण एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button