शाहजहांपुर

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विधायक ने वितरित किए 10 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विधायक ने वितरित किए 10 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक


मातृभूमि की पुकार

मिर्जापुर/कलान (शाहजहांपुर)तहसील कलान सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परशुरामपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह के साथ 10 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री हर परिस्थिति में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पात्र मामलों में संबंधित अस्पतालों को सीधे सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है।ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने स्वजनों को खोया है, उनकी क्षति की भरपाई किसी भी धनराशि से संभव नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता से परिवार को कठिन समय में राहत अवश्य मिलती है।मिर्जापुर के प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि सरकार गरीबों के उपचार के साथ-साथ दुर्घटना में मृत किसानों के आश्रितों को भी आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण सहयोग कर रही है।कार्यक्रम में रामप्यारी पत्नी झब्बू (नौगमा मुबारकपुर), आरती पत्नी सत्यवीर (तिलौआ), माला पत्नी ओमपाल (पृथ्वीपुर ढाई), प्रीति पत्नी सुमित (धर्मपुर गणेशपुर), गुड्डी पत्नी पन्नू, मोरश्री पत्नी वीरपाल (भरामई), राज बेटी पत्नी गोविंद (बुटाटी उत्तर), कुशमा पत्नी रामौतार (बीघापुर सिठौली), ओमवती पत्नी खेमकरण (ककोड़ा) तथा छाया देवी पत्नी गोविंद (सिकंदरपुर कायस्थान) सहित 10 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह, आदित्य सिंह ‘हनी’, दिलीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनिल भदौरिया, गौरव राघव सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button