क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा आगामी पर्वों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना जलालाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ।

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा आगामी पर्वों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना जलालाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ।
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
आज दिनांक 13.06.2026 को क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव द्वारा थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन से आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गयी । साथ ही उपस्थित पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।