उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,468 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 956 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक उपस्थिति आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय केंद्र पर 402 अभ्यर्थियों की दर्ज की गई, जबकि सबसे कम अनुपस्थिति श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर रही। एडीएम प्रशासन ने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button