उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता ने
आज दिनांक 09.06.2026 को आयोजित उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन, परीक्षा केन्द्रों के आसपास की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं परीक्षा संचालन संबंधी समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखें तथा प्रत्येक गतिविधि पर निरंतर निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अनुचित साधनों के प्रयोग, अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के प्रति तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश उपलब्ध कराने, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा अवधि के दौरान भ्रमणशील पुलिस व्यवस्था को सक्रिय रखते हुए सभी केन्द्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं पुलिस प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।




