उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

भैसी एवं गोमती नदी किनारे हुआ हरिशंकरी वृक्षारोपण पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिलाया संकल्प।

भैसी एवं गोमती नदी किनारे हुआ हरिशंकरी वृक्षारोपण पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिलाया संकल्प।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर 6 जून ‌। गोमती तट के कायाकल्प एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास खंड बंडा स्थित सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर एवं गोमती नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एवं प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने गोमती नदी तट एवं ग्राम रसूलापुर में हरिशंकरी (पीपल,बरगद, पाकड ) वृक्षों का रोपण किया।कार्यक्रम के दौरान बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने लोक भारती द्वारा संचालित सामाजिक प्रयासों जैसे जल संरक्षण, तालाब संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा ने गोमती एवं भैसी नदी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रशासन एवं लोक भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।ब्लॉक प्रमुख बंडा ओम प्रकाश ने जल के महत्व को रेखांकित करते हुए जल संरक्षण पर विशेष बल दिया तथा लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का आह्वान किया।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की “एक जनपद-एक नदी” पुनरोद्धार योजना को ऐतिहासिक पहल बताते हुए जनपद में पुनर्जीवित हुई भैसी नदी के लिए लोक भारती टीम, जिला प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने बताया वर्षा जल को संजोने हेतु नदी में प्रत्येक 01 किमी की दूरी पर भू जल संरक्षण हेतु व्यवस्था की गयी है। उन्होंने आगामी जुलाई माह में भैसी नदी की दूसरी धारा पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान में जनसहयोग की अपील भी की।अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर महंत सुनासिर नाथ, खंड विकास अधिकारी बंडा एवं पुवायां, जिला उद्यान अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी लोक भारती के कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, डॉ. संजय अवस्थी, आलोक मिश्रा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर पालिका बंडा, वन विभाग, लोक भारती, जिला गंगा समिति, सुनासिर नाथ मंदिर प्रबंधन समिति एवं स्थानीय ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button