वित्त मंत्री ने कचहरी में अधिवक्ताओं को सम्बोधित कर कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता भवन के जीर्णोद्धार का किया लोकार्पण।

वित्त मंत्री ने कचहरी में अधिवक्ताओं को सम्बोधित कर कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता भवन के जीर्णोद्धार का किया लोकार्पण।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 31 जनवरी उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता भवन के जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। तत्पश्चात सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में बैठक की। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि कोर्ट बनाने की स्वीकृति शासन से हो गई है, कार्य जल्द शुरू हो जाएगा जिससे वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को साहूलियत मिलेगी। उन्होंने ने कहा 2017 से प्रदेश में सरकार आई है तब से चारों तरफ विकास हो रहा है। प्रदेश के कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। प्रदेश में पर व्यक्ति कैपिटा इनकम बढ़ी है। प्रदेश में रोजगार एवं उद्योग को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे एवं एयरपोर्ट के निर्माण से कनेक्टिविटी अच्छी हुई है जिससे और तीव्र गति से विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कानूनी व्यवस्था अच्छी होने पर विदेश के भी व्यापारी यहां अपना उद्योग स्थापित कर रहे हैं।सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की ओर वित्त मंत्री के समक्ष मांग रखी गई कि लेबर कोर्ट को निगोही रोड से कलेक्ट्रेट परिसर में शिफ्ट किया जाए, इससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को राहत मिलेगी। जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द निस्तारण होगा।
इस अवसर पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय वर्मा ने वित्त मंत्री का समारोह में स्वागत किया। महासचिव अवधेश तोमर ने आभार जताया।






