नारी गौरव सम्मान से अलंकृत किये गये कवि डॉ.प्रदीप वैरागी

नारी गौरव सम्मान से अलंकृत किये गये कवि डॉ.प्रदीप वैरागी
काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह ने किया सम्मानित
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
पुवायां, शाहजहांपुर।कोरोना संकट की घड़ी में अपनी कविताओं के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाकर वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करने वाले क्षेत्र के गांव धारा निवासी राष्ट्रवादी कवि और साहित्यकार डॉ.प्रदीप वैरागी को काव्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित काव्य हिन्दुस्तान लाइव कार्यक्रम में प्रतिभा कर अपनी प्रस्तुति देने के लिए नारी गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काव्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह की ओर से महिलाओं के सम्मान में रचना पाठ करने वाले साहित्यकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज नारियां देश के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं साथ ही देश की महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जैसी नारियां देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं।कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापिका रेखा शर्मा ने उन्हें यह सम्मान पत्र डिजिटल माध्यम से प्रदान करते हुए अनेक बधाइयां प्रेषित की हैं।राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके इस सम्मान से साहित्यकार जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।