शाहजहांपुर

राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को अपनाकर युवा समाज सेवा में निभाएं अग्रणी भूमिका : कुंवर मुनीश सिंह परिहार

राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को अपनाकर युवा समाज सेवा में निभाएं अग्रणी भूमिका : कुंवर मुनीश सिंह परिहार



मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

शाहजहांपुर, 2 अगस्त 2026। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय, बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी (निकट नवीन पुलिस चौकी) में समाजसेवी एवं क्षत्रिय समाज के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पदम सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने किया।मुख्य वक्ता के रूप में कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी उनके बताए मार्ग पर चले तो समाज में सेवा, एकता और राष्ट्रहित की भावना और अधिक मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि राजा अजय सिंह (परौर) द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और उनके व्यक्तित्व से नई पीढ़ी को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रामचंद्र सिंह भदौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ कराया।विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजा अजय सिंह (परौर) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक योगदान को अनुकरणीय बताया।कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह चंदेल, सुमित सिंह भदौरिया, ओम सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रामचंद्र सिंह भदौरिया, स्वदेश सिंह, रामकुमार सिंह चौहान, श्रीमती संदेश सिंह, अमित प्रताप सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र वीर सिंह, मुकेश सिंह परिहार, राजन परमार, ए.के. सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button