उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता 

 

राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

 

शाहजहांपुर 09 जून 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद में 13 केंद्रों पर चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम सहित परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

         उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के परीक्षा दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित की जा रही है। जनपद में परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से संचालित सीसी टीवी कैमरों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष सकुशल संपन्न कराई जाए, परिक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए, तथा सीसी टीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने सपष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए किसी प्रकार की लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

——।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button