अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने पुलिस भर्ती2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने पुलिस भर्ती2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
शाहजहांपुर। जनपद में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संबंधी जानकारी लेते हुए उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। एडीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया




