सीओ एवं एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक हुई संपन्न

सीओ एवं एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक हुई संपन्न 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव एवं उपजिलाधिकारी प्रभात राय द्वारा थाना जलालाबाद पर पीस कमेटी बैठक आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी आयोजित की गई । बैठक के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही त्यौहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कृत्यों से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया । क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव द्वारा उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सहभागिता व्यक्त की गई।




