उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता 

 

 

शाहजहांपुर -मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के नेतृत्व में खिरनी बाग, कस्तूरबा महिला छात्रावास एवं रिजर्व पुलिस लाइन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा आदि के विरुद्ध भी जागरूकता फैलाते हुए सतर्क एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा पम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 181 (महिला सहायता) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में महिला सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, महिला पुलिसकर्मी, छात्रावास की छात्राएं एवं स्थानीय महिलाएं तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button