उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर – जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी व बिक्री प्रबन्धक, इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से मै० सतकरतार इण्डेन गैस एजेन्सी मोहल्ला टाउनहॉल, मै० रोहित इण्डेन गैस एजेन्सी व मै० शाहजहांपुर गैस एजेन्सी मोहल्ला केरूगंज का औचक निरीक्षण किया किसी भी गैस एजेन्सी पर गैस सिलेण्डर स्टॉक में किसी प्रकार की कोई अनियमितता प्रकाश में नहीं आयी। गैस एजेन्सियों पर ईकेवाईसी न होने के सन्दर्भ में उपभोक्ताओं की समस्या दृष्टिगोचर हुई जिसके सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं को शीघ्र ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईकेवाईसी कराने हेतु अवगत कराया गया। एडीएम ने बताया कि गैस एजेन्सियों पर गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। गैस बुकिंग हेतु पेट्रोलियम गैस डिवीजन की तीन कम्पनियों में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन (इण्डेन) के सर्वर में समस्या आ रही थी किन्तु हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) एवं भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के सर्वर में कोई समस्या नहीं थी। ऑयल कम्पनियों द्वारा पूर्व में प्रति वित्तीय वर्ष में 15 गैस रिफिल बुकिंग को अनुमन्य किया गया था जिसे उपभोक्ता वित्तीय वर्ष में कभी भी ले सकता था। वर्तमान में पूर्वगामी गैस बुकिंग के 25 दिवस पश्चात् ही गैस बुकिंग करने की अनुमति प्रदान की गयी है जिससे उपभोक्ता एक वित्तीय वर्ष में पूर्व की भाति कुल सिलेण्डर रिफिल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित जनपदवासियों को अवगत कराना है कि वह नियमानुसार अपनी ईकेवाईसी कराकर गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और गैस रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। इण्डेन गैस एजेन्सियों क सर्वर स्लो चलने के कारण जिस गति से बुकिंग पूर्व में हो रही थी उसमें थोड़ी कमी आई है। इसे ऑयल कम्पनी स्तर पर पूर्व की भांति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त गैस एजेन्सियों पर दिनांक 10.03.2026 से आज दिनांक तक गैस बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को 26037 गैस सिलेण्डर की डिलीवरी की जा चुकी है। गैस सिलेण्डरों की अवैध कालाबाजारी / भण्डारण एवं विधि विरुद्ध विक्रय के पर्यवेक्षण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर एवं नगर क्षेत्र में जिन टीमों का गठन किया गया है वह अनवरत् रूप से उक्त कृत्यों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोरतम् कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button