उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिला कारागार में नशा मुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन एडीएम अरविन्द कुमार ने दिलाया संकल्प — नशे से दूरी, समाज से जुड़ाव जरूरी 

जिला कारागार में नशा मुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन एडीएम अरविन्द कुमार ने दिलाया संकल्प — नशे से दूरी, समाज से जुड़ाव जरूरी

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहाँपुर – जिला कारागार में बंदियों के लिए नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने बंदियों को नशे से दूरी का संकल्प दिलाया,कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच जागरूकता फैलाना तथा उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय, शाहजहाँपुर से आए मेडिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रोहताश ने नशे के दुष्प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और समाज दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूरी ही सच्ची मुक्ति है।

 

मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार ने अपने संबोधन में बंदियों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुधार की राह कभी बंद नहीं होती, बस एक दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।इस अवसर पर जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. अनुभव, कारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने सभी बंदियों से अपील की कि वे नशे को “ना” कहें और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button