उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न।
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का समय से हो समाधान: जिलाधिकारी।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर, 24 फरवरी,2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं तथा सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता दी जाए।
उद्योग बंधु की बैठक में बनतारा और अटसालिया के बीच में विद्युत घर की स्वीकृत के संबंध में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। औद्योगिक स्थान रौजा में जल निकासी समस्या को जिलाधिकारी ने अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ददरौल के ग्राम जमौर गौटिया में टूटी सड़क को एक माह में कार्य पूर्ण करने हेतु अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।
हथौड़ा बुजुर्ग मोहम्मदी रोड पर फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानों के निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। मोहम्मदी रोड फ्लाईओवर के नीचे विद्युत तार लटके एवं विद्युत पोल पुराने होने की समस्या को जल्द निस्तारण कर सूचित करने के लिए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब विद्युत पोलों की मरम्मत तथा रास्ते के विद्युत पोल शिफ्ट तथा विद्युत लाइनों को सही कराना सुनिश्चित किया जाए।
*व्यापार बंधु की बैठक*
व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों द्वारा राज्य कर कार्यालय में अधिकारियों द्वारा प्रथम तल पर बैठने से आने जाने की समस्या के अवगत कराया गया था। गत बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्या नीचे बैठकर सुनना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी राज्य कर द्वारा अवगत कराया गया की बोतल पर हमेशा कार्यालय अवधि में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। व्यापारियों द्वारा सड़कों के बीच विद्युत पोल, नाला निर्माण एवं पेयजल की समस्या को बताया गया जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबद्ध अधिकारियों को निर्देशित किया की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की ई-रिक्शा अत्यधिक होने से आई बेस घंटाघर तक चलने से संचालन ठीक नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि घंटाघर वाली रोड बंद कर दी जाएगी जल्द ई रिक्शा बाहर चलेंगे । जिलाधिकारी ने व्यापारियों को जानकारी दी कि अक्टूबर से नवंबर तक सड़क, पानी, सीवर आदि की समस्याएं खत्म हो जाएंगे। साथ उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्यमीगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।





