उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

लाट साहब जुलूस में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : एडीएम प्रशासन

सराइकाइयाँ तिराहे पर होली जुलूस को लेकर प्रशासन की बैठक

लाट साहब जुलूस में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : एडीएम प्रशासन

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

–सराइकाइयाँ तिराहे पर होली जुलूस को लेकर प्रशासन की बैठक

 

शाहजहांपुर। सराइकाइयाँ तिराहे पर स्थित बहुउद्देशीय हाल में आगामी होली पर्व पर निकाले जाने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने की। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ सिटी, सीओ सदर तथा नायब तहसीलदार सदर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नगर निगम के विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भी बैठक में प्रतिभाग कर अपने सुझाव रखे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button