उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

गौमाता को राष्ट्रमाता (राष्ट्रीय पशु)घोषित कराने के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा : स्वामी पद्मनाभ महाराज

गौमाता को राष्ट्रमाता (राष्ट्रीय पशु)घोषित कराने के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा : स्वामी पद्मनाभ महाराज

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

शाहजहांपुर ,बुधवार को दिल्ली से प्रयागराज वापसी के समय राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज ने तिलहर नगर के एक होटल में आयोजित सभा में उनका अभिनंदन किया गया।
गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने कि मांग को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से निकाली गई पदयात्रा ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज की अगुवाई में संघ पदाधिकारियों ने 12 जनवरी को ज्ञापन दिया था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज का दिल्ली से प्रयाग जाते हुए विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम किए गए।
इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज के नगर आगमन पर एक होटल में प्रेस वार्ता हुई व उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वामी जी व राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर यशवंत कुमार मैथिल का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ने डॉ यशवंत मैथिल ने बताया कि कि अभी आंशिक सफलता प्राप्त हुई है गौ माता के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि गोवंश की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है, एक ओर जहां गोवंश की तड़प तड़प कर मौत हो रही है। वहीं अन्नदाता किसान भी परेशान है जल्द ही सरकार को इस पर विचार कर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना ही होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष साध्वी अपराजिता ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कश्यप,सुनील शर्मा, अरविंद दीपक राजपूत, आरती सिंह, रीना सक्सेना मालती गीता शर्मा, रंजना कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button