उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय वित्तमान समिति की बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय वित्तमान समिति की बैठक सम्पन्न।


मातृभूमि की पुकार , ब्यूरो


 

शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय वित्तमान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में वर्ष 2026-27 में कृषि, औद्यानिक, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य पालन की विभिन्न फसलों/ क्रियाओं की वित्तमान निर्धारित किये जाने हेतु नवीन दरों पर विस्तृत चर्चा की गयी। वित्तमान में प्रमुखता से धान व गेहूं की नवीन दरें यथा रू० 85250/- प्रति हेक्टेयर स्वीकृत की गयी जो गत वर्ष 2025-26 से 12.2 प्रतिशत अधिक है तथा गेहूं की नवीन दरें यथा रू0 86150/- प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गयी जो गत वर्ष से 7.2 प्रतिशत अधिक हैं। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर जिला, जिला कृषि सुरक्षा अधिकारी संजय कुमा, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र नियामतपुर डा. एन.पी. गुप्ता, सहायक एवं आयुक्त सहायक निबन्धक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, ए.एल.डी.एम रवि शर्मा, डी.डी.एम. नाबार्ड प्रवेश गंगवार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० भरत सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button