उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

शमसाबाद के ढाई घाट पर अधूरे तट बंध को लेकर राजकुमार राठौर और राजपाल यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन। 

ब्यूरो रिपोर्ट खेतल सिंह यादव……. 

शमसाबाद के ढाई घाट पर अधूरे तट बंध को लेकर राजकुमार राठौर और राजपाल यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन। 

फर्रुखाबाद:- शमसाबाद के ढाई घाट पर  तट बंध को लेकर राजकुमार राठौर और राजपाल यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन शमसाबाद के ढाई घाट पर तट बंध को लेकर राजकुमार राठौर और राजपाल यादव ने ग्रामीणों के साथ 26 अक्टूबर 2025 ढाई घाट शान्ति पूर्ण रूप से धरने पर बैठे। जिसमें लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।

धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी कायमगंज और क्षेत्राधिकारी कायमगंज मय फोर्स के धरना स्थल पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी कायमगंज ने धरने पर बैठे लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन धरना दे रहे लोगों ने कहा हम गाँधी वादी धरना प्रदर्शन करेंगे लोगों का कहना है। कि कई वर्षों से बाढ़ आ रही है जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में काफी नुकसान होता है। यातायात बाधित हो जाता है, लोगों का कहना है कि जब तक तट बंध नहीं तव तक हम लोगो का धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रयास जारी रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी करेंगे। धरना स्थल पर बराबर अधिकारियों का आना-जाना रहा। राठौर ने बताया 10 अक्टूबर को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को 13 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी कायमगंज को ज्ञापन दिया गया था। धरना प्रदर्शन स्थल पर राजकुमार राठौर जिला पंचायत सदस्य कलान शाहजहाँपुर राजपाल यादव मुरैठी शमसाबाद शरीफपुर छिछनी प्रधान पर्वत सिंह राजपूत विक्रम सिंह यादव मोरपाल यादव किसान यूनियन से अवधेश यादव,इंजीनियर सुरजीत गगवार,  पूर्व प्रधान नन्हे सिंह यादव सैकडों लोग धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे! 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button