जलालाबादशाहजहांपुर

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्यवाही में कई नमूने संग्रहित, दूषित मिठाई को कराया नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्यवाही में कई नमूने संग्रहित, दूषित मिठाई को कराया नष्ट

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता)

दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-अभिहित अधिकारी, चन्द्रशेखर मिश्र के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव द्वारा गौटिया गॉव में स्थित छेना निर्माण इकाई पर छापा डालकर 01 नमूना छेना का नियमानुसार संग्रहित किया गया एवं लगभग 01 कुन्तल खराब हो गई छेना की मिठाई को नष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 12500 रू0 है। रौजा अड्डा स्थित कृष्णा स्वीट्स हाउस से 01 बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया एवं 05 कि0ग्रा0 दूषित बर्फी नष्ट करायी गयी एवं 01 सुधार नोटिस जारी किया गया। जलालाबाद क्षेत्र से 01 पनीर का नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया। विशाल मेगा मार्ट (तक्षशिला स्कूल के सामने), शाहजहांपुर से 01 घी, 01 सरसों तेल, 01 बेसन एवं 01 दाल का नमूना संग्रहित किया गया। 

इसके पूर्व दिनांक- 10.10.2025 को ग्रा0-पूरायूॅ, तहसील-तिलहर, शाहजहांपुर से 01 खोया का नमूना एवं 01 मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया । ढभौरा, तिलहर, शाहजहांपुर से 01 पनीर का नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 4000 मूल्य की 20 कि0ग्रा0 दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया। पुवायॉ क्षेत्र से 01 देशी घी का नमूना संग्रहित किया गया। रामताल रोड, जलालाबाद, शाहजहांपुर से 01 नमूना पनीर का संग्रहित किया गया। अजीजगंज शाहजहांपुर से 01 दूध का नमूना एवं निगोही रोड, शाहजहांपुर से 01 पनीर का नमूना तथा 01 नमकीन का नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया। 

टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत सिंह, मनोज कुमार, मानवेन्द्र कुमार एवं विनय कुमार यादव मौजूद रहे।सहायक आयुक्त (खाद्य)-अभिहित अधिकारी, चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button