जलस्तर बढ़ने से करीब 70 गांव बाढ़ की चपेट में,गांवों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन केवल नाव के सहारे!

(ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति)
जलस्तर बढ़ने से करीब 70 गांव बाढ़ की चपेट में,गांवों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन केवल नाव के सहारे!
फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से करीब 70 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांवों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन केवल नाव के सहारे हो रहा है। अब तक जिले में करीब 90 नावें बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाई जा चुकी हैं और और नावों की मांग लगातार बढ़ रही है।शहर के पांचाल घाट पर नाव बनाने वाले कारीगर दिन-रात नाव तैयार करने में जुटे हैं। यहां से न सिर्फ जिले के लिए, बल्कि दूसरे जनपदों को भी नावें भेजी जा रही हैं। शाहजहांपुर को 17 नाव और हरदोई को 15 नाव भेजी जा चुकी हैं। अन्य जिलों से भी मांग का ऑर्डर लगातार मिल रहा है।कारीगर कल्लू ने बताया कि वह 40 वर्षों से नाव बनाने का काम कर रहे हैं। सामान्य दिनों में एक कारीगर दिन में 5-6 नाव तैयार करता है, लेकिन इस समय बाढ़ की वजह से काम की रफ्तार बढ़ा दी गई है। एक अन्य कारीगर ने कहा कि उनके यहां प्रतिदिन 10 नाव तक बन रही हैं और इसके लिए दो शिफ्ट में काम हो रहा है।जिले में बाढ़ राहत कार्य के लिए प्रशासन ने अब तक 100 नाव खरीदी हैं। इन नावों का इस्तेमाल बाढ़ग्रस्त गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और राहत सामग्री पहुंचाने में किया जा रहा है।