फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली!

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली!
ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति
ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।राजपूत रेजीमेंट में सैनिकों के साथ पूर्व सैनिक और कैंट क्षेत्र के निवासी एकत्रित हुए। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। कुछ लोग पैदल चल रहे थे तो कुछ ने बाइक पर तिरंगा लगाया था। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।पूर्व सैनिकों ने कहा कि राष्ट्र हित में सभी को एकजुट होकर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें सेना में वापस लौटने जैसा अहसास होता है। उन्होंने बताया कि वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं और देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। सेवानिवृत्त कैप्टन उदयराज सिंह ने इस आयोजन को सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी के अंदर राष्ट्रीय भावना को जागृत करते हैं।