अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता)
जलालाबाद – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें अरूण के साथ की जनसुनवाई, जनसुनवाई के दौरान एडीएम एफआर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की फरियाद को गम्भीरता से सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए, समाधान दिवस में बार संघ जलालाबाद ने तहसील सदर के गांवों को तहसील जलालाबाद में समायोजित करने की मांग दोहराते हुए ज्ञापन सौंपा समाधान दिवस में एडीएम के साथ उपजिलाधिकारी प्रभात राय तहसीलदार जलालाबाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।