शहर के टाउन हॉल से शमसाबाद होते हुए बदायूं तक रोडवेज बस चलाने की व्यापारियों ने की मांग।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद।
संजीव कुमार प्रजापति
शहर के टाउन हॉल से शमसाबाद होते हुए बदायूं तक रोडवेज बस चलाने की व्यापारियों ने की मांग।
फर्रुखाबाद :- व्यापारियों ने शहर के टाउन हॉल से शमसाबाद होते हुए बदायूं तक रोडवेज बस चलाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेता रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से मिले। जिला महामंंत्री आनंद मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, जिला महिला अध्यक्ष प्रीति तिवारी जी जिला महिला अध्यक्ष आदि के साथ एआरएम को ज्ञापन साैंपा।इसमें कहा कि शहर के टाउन हॉल से चिलसरा मार्ग होते हुए शमसाबाद व बदायूं तक एक रोडवेज बस प्रतिदिन चलाई जाए। इससे व्यापारियों व किसानों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही राज्य परिवहन निगम की आय भी बढ़ेगी। इस पर एआरएम ने बस चालू कराने का आश्वासन दिया है। जिला महामंत्री आनंद मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी, संगठन मंत्री श्रद्धा दुबे, नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, आनंद गुप्ता, शनि जैन, शिवाशीष तिवारी, रजत मिश्र, शनि गुप्ता आदि मौजूद रहे।