युवाओं की जगह मेरे दिल में है मैं आपके हर सुख दुख में खड़ा हूं: मंत्री धर्मवीर प्रजापति

युवाओं की जगह मेरे दिल में है मैं आपके हर सुख दुख में खड़ा हूं: मंत्री धर्मवीर प्रजापति
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
आगरा। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति की अगवाई में रविवार को प्रात: ०९ बजे ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जी की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में दक्ष प्रजापति चौक से विशाल बाइक रैली निकाली गयी। बाइक रैली प्रजापति चौक से पंचकुइया होते हुए सूरसदन तक निकाली गई। बाईक रैली का शुभारंभ मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही रैली में स्वयं मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाईक चलाकर युवाओं का जोश बढाने का कार्य किया।कार्यक्रम में 1500 से अधिक युवाओं ने अपने-अपने बाईकों पर सवार होकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन मेें युवाओं के जोश को सलाम करते हुए कहा कि हमारे देश में 60 प्रतिशत से अधिक आबादी युवाओं की है और युवाओं को हर कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।देश की यही आबादी देश को विकास के पद पर आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करती हैं। हमारे देश के आर्थिक तरक्की से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक युवाओं के कंधों पर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्रम सा देश एवं प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है।
मंत्री प्रजापति ने कहा कि महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जी के अवसर पर कार्यक्रम पहले भी आयोजित होते रहे हैं, लेकिन यह पहला अवसर है जब एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।पार्टी ने जब भी आवश्यकता महसूस किया समाज को बिना मांगे ही सब कुछ दिया है। उन्होंने पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी जो भी दायित्व समाज को देगी उसको प्रजापति समाज पूरीलगन, मेहनत और तत्परता के साथ पूर्ण करेगा। रैली में मुन्ना सिंह प्रजापति पार्षद, डॉक्टर राधा रमन गोला, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, सुभाष गोला, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी सुमित प्रजापति, माता प्रसाद, सह मीडिया प्रभारी रामू प्रजापति, टीकम सिंह, पवन प्रजापति, राणा प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, विष्णु, प्रतीक, बृजरानी, विनीत मलहेत्रा, रघुवीर, प्रमोद प्रजापति, टिकम प्रजापति- तारा चंद प्रजापति, चेतराम मास्टर, रामवीर प्रजापति, दीपक, बीरी सिंह फौजी भाई, नकुल, सौरव प्रजापति, डॉ शिव कुमार गोला, नरेश दक्ष प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।