उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा,नदी के किनारे बसे गांवों में स्थिति चिंताजनक, पांचाल घाट खतरे का निशान पर।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद 

                   संजीव कुमार प्रजापति 

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा,नदी के किनारे बसे गांवों में स्थिति चिंताजनक, पांचाल घाट खतरे का निशान पर।

 

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह 136.60 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है। पांचाल घाट पर खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर है।तीन दिन पहले गंगा के जलस्तर में कमी आई थी। लेकिन गुरुवार रात से यह फिर बढ़ने लगा। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश इसका मुख्य कारण है। नदी के किनारे बसे गांवों में स्थिति चिंताजनक है। खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया है। किसान फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित हैं।

अमृतपुर तहसील क्षेत्र में दोहरी चुनौती है। यहां गंगा के साथ-साथ रामगंगा का भी खतरा है। रविवार सुबह रामगंगा का जलस्तर 134.05 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। इस क्षेत्र के निवासियों को बाढ़ की स्थिति में सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button