उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

सरकार की मंशा तथा वन महोत्सव अभियान एवं एक वृक्ष मां के नाम,पेड़ लगाए पर्यावरण बचाएं, पर्यावरण सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद

                      संजीव कुमार प्रजापति 

सरकार की मंशा तथा वन महोत्सव अभियान एवं एक वृक्ष मां के नाम,पेड़ लगाए पर्यावरण बचाएं, पर्यावरण सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित।

 

फर्रुखाबाद :- शमशाबाद 11 जुलाई 2025 सरकार की मंशा तथा वन महोत्सव अभियान एवं एक वृक्ष मां के नाम नगर पंचायत अध्यक्ष मीडिया प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर आम लोगों को वन संरक्षण का संदेश देकर कहा अधिकाधिक पेड़ लगाए, पर्यावरण बचाएं ,क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित ,तो जीवन सुरक्षित, जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जगह-जगह समाज सेवी प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा।  वन महोत्सव अभियान में जहां एक ओर आधिकारिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्य जारी है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री की पहल के अनुसार अनुरूप एक वृक्ष मां के नाम को लेकर भी वृक्षारोपण कर पौधों को संरक्षित रखने का कार्य कार्य जारी है।

 

सामाजिक स्तर पर अधिकाधिक वृक्ष लगाकर धरती के आभूषण को सुरक्षित बनाने का भी संदेश दिया जा रहा है। क्योंकि वृक्ष धरा के आभूषण हैं ,करते दूर प्रदूषण हैं, उधर नगर पंचायत अध्यक्ष मीडिया प्रतिनिधि दीपक श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ नगर के कुछ मोहल्ले में वृक्षारोपण कर समाज के लोगों को आधिकारिक संख्या में वृक्ष लगाने का संदेश दिया।  उन्होंने कहा अगर धरती पर पेड़ नहीं होंगे। तो आम जनमानस का जीवन कैसा होगा। आम जनमानस पर वृक्षों का उपकार है, सर्दी गर्मी बरसा धूप सभी का कहर झेल हमें ठंडी छांव के साथ ऑक्सीजन प्रदान करते है।           

हम सभी का दायित्व पर्यावरण का संरक्षण हो वन महोत्सव अभियान के तहत आधिकारिक संख्या में वृक्ष लगाए तथा सरकार की मनसा के अनुरूप एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगाए। नगर पंचायत अध्यक्ष मीडिया प्रतिनिधि ने कहा धरती पर हरियाली तथा जीवन हमे पेड़ो से ही मिलता बन महोत्सव अभियान एवं एक वृक्ष मां के नाम मोहल्ला चौखंडा तथा दलवीर खा में किया गया।  उपस्थित कमर्चारियों ने शपथ लेकर कहा जिस वृक्ष को हमने लगाया उस वृक्ष की पारिवारिक सदस्य से भी ज्यादा देख रख होगी उन्होंने कहा भविष्य में लगाए गए,पौधों की छाया नसीब हो लेकिन उम्मीद है,भविष्य की पीढ़ी को इसका लाभ जरूर मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीडिया प्रतिनिधि दीपक श्रीवास्तव सफाई नायक संजय कुमार इकरार खा नरेश चंद्र अनुज कुमार तथा प्रवेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button