पर्यावरण संरक्षण जीव जगत के लिए अति आवश्यक: डॉ.प्रदीप वैरागी

पर्यावरण संरक्षण जीव जगत के लिए अति आवश्यक: डॉ.प्रदीप वैरागी
उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा आश्रम पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
पुवायां,शाहजहांपुर।एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत नगर के पंचायत बड़ा अखाड़ा आश्रम स्थित उद्यान परिसर में श्री श्री १००८ स्वामी सुखदेव मुनि महाराज के कर कमलों से भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में जामुन,कटहल,अमरूद और अशोक के पौधों का रोपण किया गया। बड़ी कुटी के नाम से विख्यात पंचायती अखाड़ा आश्रम पहुंचे शिक्षक कवि और साहित्यकार डॉ. प्रदीप वैरागी ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए इसे जीव जगत के लिए अति आवश्यक बताया।आश्रम के अधिष्ठाता सुखदेव मुनि महाराज ने कहा कि पेड़ -पौधे और नदी तालाब भारत की पहचान हैं। हमें इनका संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से अधिक पौधों का संरक्षण है ,हम स्वयं इनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं।उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित नाली टूटने के कारण आश्रम में जलभराव की समस्या से भी भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता को अवगत कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ने कहा कि,” पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। एक पेड़ मां के नाम सभी को रोपित करना चाहिए।यह केवल अभियान नहीं है बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन करें।इस दौरान सभासद और महामंत्री मदनपाल ,ब्रजेंद्र प्रजापति, संजीव शुक्ला, पर्यावरण प्रेमी डॉ.प्रदीप वैरागी आदि उपस्थित रहे।