उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले दर्जनों गांवों में भ्रमण किया।

 अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले दर्जनों गांवों में भ्रमण किया।


निरीक्षण किया गया।

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता )

शाहजहांपुर – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने गर्रा और खन्नौत नदी से 2024 की बाढ़ में सर्वाधिक प्रभावित होने वाले गांव उटहा,उधवापारा ,शाहबाजपुर,दनियापुर, सुजातपुर, अजीजगंज नवादा, नागरपाल, चादापुर, सरौली, बिजलापुर, रोसरकोठी, इंदेपुर, बरेली मोड़, आदि दर्जनों गांवों में भ्रमण किया,भ्रमण के दौरान गांवों के स्थानीय लोगों से गत वर्ष 2024 में आई बाढ़ के सन्दर्भ में वार्ता करके उनकी समस्याओं को सुना। ज्ञात हो गत वर्ष इन इलाकों में आई बाढ़ से गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था इसलिए इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं इस क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आज तैयारियों का जायजा लेने आज इन इलाकों में पहुंचे,अपर जिलाधिकारी को बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा तैनात दल के सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष बाढ़ से पूर्व सारी व्यवस्था तय सीमा से पहले सुनिश्चित हो जाएगी। राशन कीट, खाद्यान्न पैकेट, नाव, बाढ़ शरणालय, भोजन नाश्ता, आदि की टेंडर कर लिया गया है। वहीं बाढ़ चौंकी और बाढ़ शरणालय का लगातार विजिट करके वहां की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पशुओ की भूसा टेंडर सुरक्षित स्थान पर ले जाने, शिफ्टिंग की कार्यवाही की जा रही, मेडिकल, इरीगेशन, पुलिस, फायर, नगर निगम, परिवहन आदि विभाग से बाढ़ की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button