उत्तर प्रदेशऔरैया

कुआ पाट कर स्थापित कर दी डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा,गांव में पीएसी तैनात।

कुआ पाट कर स्थापित कर दी डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा,गांव में पीएसी तैनात।


मातृभूमि की पुकार ( ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार)

अयाना,औरैया।बीहड़ पट्टी के गांव करके का पुर्वा में प्रधान और उनके साथियों ने सूखे कुआ को पाट कर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। शुक्रवार रात को अनावरण के बाद भंडारा के बीच दूसरे वर्ग ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाया।प्रधान ने स्वेच्छा प्रतिमा को हटाकर घर पर रख लिया। मगर तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रशासन से अनुमति के बाद प्रतिमा पुन: स्थापित की जाएगी। 

                भरतौल ग्राम पंचायत के प्रधान मारतन सिंह व गांव के लोगों ने चंदा कर करके का पुर्वा में लाल सिंह के दरवाजे के सामने मौजूद सूखे कुए को पटवा दिया। इसके बाद कुआ के ऊपर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। शुक्रवार रात को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद ग्रामीणों ने भंडारा भी किया। देर रात को गांव के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर कर पुलिस को सूचना दे दी। बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित होने से प्रशासन में खलबली मच गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर, सीओ एमपी सिंह, अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को अयाना थाने में बुलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने रात में ही प्रतिमा को कुआ के ऊपर से हटाकर अपने घर में सुरक्षित रख लिया। प्रशासन ने प्रधान को अनुमति लेने के बाद प्रतिमा स्थापित करने को कहा है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए शनिवार को पीएसी तैनात कर दी गई। गांव के ही लाल सिंह ने बताया कि घर के बाहर बना कुआ कई सालों से सूखा हुआ है। इसमें गिरकर कई लोगों की जान भी जा चुकी थी। इसपर गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ मिल कर कुआ को पाट कर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की सहमति जताई थी। इसके बाद निर्माण करवाया गया। ग्राम प्रधान मारतन दोहरे ने बताया कि उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। स्वेच्छा से प्रतिमा को हटा लिया है। प्रशासन से अनुमति लेकर प्रतिमा को पुन: स्थापित करवाएंगे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाया गया है।प्रशासन से अनुमति लेने पर पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा को दोबारा स्थापित करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button