साहित्य के क्षेत्र में अनूप मिश्रा तेजस्वी और संगीत के क्षेत्र में कथा व्यास अरविंद शास्त्री को मिला ओपी गुप्ता स्मृति सम्मान

साहित्य के क्षेत्र में अनूप मिश्रा तेजस्वी और संगीत के क्षेत्र में कथा व्यास अरविंद शास्त्री को मिला ओपी गुप्ता स्मृति सम्मान।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
पुवायां, शाहजहांपुर।मंगलवार रात्रि को शिक्षक संगीतकार और साहित्यकार स्वर्गीय ओ.पी. गुप्ता की स्मृति में संगीत और साहित्य संध्या समारोह का आयोजन संदीप गुप्ता के निज निवास पर किया गया।
स्वामी शिवदेवाश्रम ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। जिसकी अध्यक्षता स्वामी शिवदेवाश्रम सुनरिया वालों ने की।
कार्यक्रम आयोजक संदीप गुप्ता ने बताया कि पिताजी ओपी गुप्ता की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में कवि अनूप मिश्रा तेजस्वी को साहित्य तथा कथा व्यास पं अरविन्द शास्त्री को संगीत के क्षेत्र में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
कवि अनूप मिश्रा तेजस्वी का इलाज लखनऊ के कैंसर इंस्टिट्यूट में चल रहा है जिस कारण उन्हें यह सम्मान सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र शर्मा पांचाल, आचार्य कृष्ण किशोर त्रिवेदी ‘उमंग’ कमलकांत सागर , डॉ. प्रदीप वैरागी, संदीप गुप्ता आदि ने काव्यपाठ किया।
इस अवसर पर रामकिशोर त्रिवेदी ,दुष्यंत गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, वंदना वैश्य ,ज्योति गुप्ता दुष्यंत गुप्ता आश्रय अनल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रदीप वैरागी और सुधीर बादल ने किया।