फर्रुखाबाद

चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का त्योहार मनाया गया धूमधाम से। गुरुगांव देवी मंदिर में विशेष कन्या पूजन का आयोजन।

              ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद 

ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति 

चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का त्योहार मनाया गया धूमधाम से। गुरुगांव देवी मंदिर में विशेष कन्या पूजन का आयोजन।

फर्रुखाबाद में चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाभारत कालीन गुरुगांव देवी मंदिर में विशेष कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह प्राचीन शक्तिपीठ महाभारत काल से जुड़ा है। गुरु द्रोणाचार्य ने कम्पिल की यात्रा के दौरान मंगलवार को यहां मां मंगला गौरी की मूर्ति स्थापित की थी। मान्यता है कि इस शक्तिपीठ में 40 दिनों तक श्रद्धा से पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूरी होती है।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में कायमगंज रोड स्थित इस मंदिर में फर्रुखाबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं।

नवरात्रि के आखिरी दिन घरों में भी कन्या पूजन किया गया। लोगों ने सुबह से ही प्रसादी भोग बनाकर कन्याओं को आमंत्रित किया।

कंपिल, कायमगंज, नवाबगंज, मेरापुर, मोहम्मदाबाद और संकिसा के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर बाद तक भक्तों का आना-जाना जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button