शहर के गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तिरस की गजब घटा। भक्तों ने मंदिरों मे जाकर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
शहर के गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तिरस की गजब घटा। भक्तों ने मंदिरों मे जाकर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की।
फर्रुखाबाद। नवरात्र के पांचवे दिन शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण दिखायी पड़ा। श्रद्धालु मां भगवती की पूजा अर्चन में व्यस्त रहे। घरों पर भी देवीमय माहौल रहा। बुधवार को मां भगवती के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गयी। भक्तों ने देवी मंदिरों मे जाकर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामनायें की। शहर के गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तिरस की गजब छटा थी। मां को प्रसन्न करने को भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। भारी भीड़ से यहांव्यवस्था बनाने में दिक्कत रहुयी। रेलवे रोड के मठिया देवी मंदिर, बढ़पुर के माता शीतला देवी और संतोषी माता मंदिर, भोलेपुर के मां वैष्णोदेवी मंदिर और जेएनवी रोड के गमा देवी मंदिर में भक्तों का हुजूम देर रात तक जुटता रहा। पूरे समय जयकारे गूंजते रहे। महिला मंडल की ओर से मां को समर्पित गीतों से माहौल को आनंदित कर दिया गया।