फर्रुखाबाद

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा।

          ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद

ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति 

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा।

फर्रुखाबाद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके साथ दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

डीएम ने सभी विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। ईओ को ओवरहैड टैंक और वाटर कूलर की सफाई का निर्देश दिया।

डीपीआरओ को गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और एंटी लार्वा छिड़काव की जिम्मेदारी दी गई। पशुपालन विभाग को सुअर और मुर्गी पालन केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया।

शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों को फुल स्लीव ड्रेस पहनने और मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कृषि और उद्यान विभाग को मच्छर प्रतिरोधी पौधे लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा गया।घर-घर जाकर बनाएंगी आभा आईडी दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आभा आईडी बनाएंगी। वे लक्षण युक्त रोगियों की पहचान कर ई-कवच पोर्टल पर जानकारी अपलोड करेंगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दो दिन में अपना माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बढ़पुर के एमओआईसी का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button