शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक

 

शाहजहाँपुर नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक।


मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

शाहजहाँपुर नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।बैठक में नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। सदन में संपत्ति कर की चालू मांग पर 10 प्रतिशत छूट की अवधि को 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, जिससे अधिकाधिक करदाताओं को राहत मिल सके।इसके अतिरिक्त नगर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु बड़ी फॉगिंग मशीन क्रय करने, स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत पौधारोपण कार्य, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालों के निर्माण, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए कल्याण केन्द्र की स्थापना, सीएम ग्रिड कार्य के अंतर्गत स्वैच्छिक सहायक की नियुक्ति तथा रोजा क्षेत्र के बरेली मोड़–मठिया कॉलोनी में विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर स्थापित कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने कहा कि नगर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाकर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सदन में प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम के पार्षदगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button