गाजियाबाद में युवक की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले समाज के लोग, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

गाजियाबाद में युवक की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले समाज के लोग, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर स्थित रतिराम कॉलोनी निवासी विपिन प्रजापति (23 वर्ष) की 12 जुलाई 2026 को गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विपिन प्रजापति की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए समाज निरंतर संघर्ष करेगा।समाज के लोगों ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका सहयोग और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।पीड़ित परिवार से मिलने वालों में रजनीश कुमार प्रजापति (प्रदेश सचिव, ओबीसी कांग्रेस उत्तर प्रदेश, युवा राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ एवं डायरेक्टर, ऑक्सीजन सर्वजन फाउंडेशन), चंद्र प्रकाश प्रजापति (ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड संख्या-25, बुद्ध विहार फेज-1, दिल्ली) तथा शशि भूषण पंडित (प्रदेश अध्यक्ष, ईवीसी विभाग) सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर परिस्थिति में साथ रहने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और कानून के प्रति आमजन के विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
