उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पेस संस्थान द्वारा बाल विवाह मुक्ति पहल जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पेस संस्थान द्वारा बाल विवाह मुक्ति पहल जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर – पेस संस्थान द्वारा बाल विवाह मुक्ति पहल के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को प्रभावित करता है। बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है तथा समाज की उन्नति भी बाधित होती है।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत बाल विवाह कराना, उसमें सहयोग करना अथवा उसे बढ़ावा देना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएँ, ताकि समय रहते प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा वाल विवाह मुक्ति हेतु बने पोस्टर पर हस्ताक्षर कर वहाँ मौजूद लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के संबंध में जागरूकता संदेश दिया गया। साथ ही समाज के सभी वर्गों से बाल विवाह उन्मूलन हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

 

अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी से आह्वान किया गया कि वे बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सजग रहें तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं का पूर्ण सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button