उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में कवि सम्मेलन, बंदियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में कवि सम्मेलन, बंदियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार शाहजहांपुर में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य और वीर रस की कविताओं ने पूरे कारागार परिसर को तालियों और ठहाकों से गुंजायमान कर दिया। कवि सम्मेलन में सीतापुर से कवयित्री पिंकी प्रजापति, बाराबंकी से हास्य कवि संदीप अनुरागी व अजय प्रधान, बरेली से ओजस्वी कवि डॉ. कमलकांत तिवारी तथा शाहजहांपुर से डॉ. इन्दु अजनबी और विजय तन्हा ने शानदार काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन उर्मिलेश सोमित्र ने किया। हास्य कविताओं पर बंदियों के ठहाके गूंजते रहे तो वीर रस की रचनाओं पर भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने बंदियों को प्रसन्न और ऊर्जावान बने रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कवियों की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों के मानसिक अवसाद को कम करते हैं और कारागार के वातावरण को सकारात्मक बनाते हैं। जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने सभी अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बंदियों के जीवन में नई ऊर्जा और आशा का संचार करती हैं। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर अनिल विश्वकर्मा, सुभाष यादव, राघवेंद्र सिंह, केके पाण्डेय, पूनम तिवारी, बांकेलाल ब अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button