शाहजहांपुर

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के सम्बंध में कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता के आवास पर एप्जा की हुई बैठक।

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के सम्बंध में कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता के आवास पर एप्जा की हुई बैठक।


चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने पत्रकारों से अधिवेशन में पहुँचने की अपील की,

 परशुरामपुरी में अनुराग सारथी का हुआ भव्य स्वागत

मातृभूमि की पुकार( ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता )

शाहजहांपुर। ऑल इंडियन ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता  जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 25 सितम्बर को तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संगठन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा के निर्देश पर संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी परशुरामपुरी पहुंचे जहां उन्होंने कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता के आवास पर पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन कर रणनीति तय की सर्वप्रथम परशुराम मंदिर पहुंच कर भगवान परशुराम के दर्शन किए 

तत्पश्चात धीरज गुप्ता के आवास पर पहुँचने पर अनुराग सारथी एवं जिलाध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात संगठन के कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई।बैठक में जिलाध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी, मंडल प्रभारी अनुराग राजू मिश्रा, तहसील अध्यक्ष विमल गुप्ता, तहसील महामंत्री अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष कमल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, संरक्षक हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अलक्षेंद्र सिंह, महानगर प्रभारी आशीष त्रिपाठी ब्रह्मत्मज, देवेश भारद्वाज, सुमित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button