उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

शराबी पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस ।

शराबी पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस ।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद /संजीव कुमार प्रजापति

फर्रुखाबादउत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित बढ़पुर क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक सनसनी खेल का मामला सामने आया। यहां एक शराबी पति ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरश्यामू खां नई बस्ती की है। पीड़िता सोनम के अनुसार, उसका पति राजन शराब का आदी है और आए दिन शराब के नशे में घर लौटकर गाली-गलौज करता है। बुधवार को जब पीड़िता ने उसकी इस हरकत का विरोध किया, तो आक्रोशित पति ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा।

शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button