उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

सीएम योगी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन लागू, आज रात 12 बजे से कल शाम 6 बजे तक भारी वाहनों पर रोक।

सीएम योगी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन लागू, आज रात 12 बजे से कल शाम 6 बजे तक भारी वाहनों पर रोक।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद/ संजीव कुमार प्रजापति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्रुखाबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह डायवर्जन आज रात 12:00 बजे से प्रभावी होकर कल शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। इस व्यवस्था के चलते मुख्य रूप से ट्रक, टैंकर, डीसीएम और लोडर जैसे सभी भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर बदलाव किया गया है।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न सीमाओं पर रूट डायवर्ट और वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं:

कन्नौज व कानपुर मार्ग :- कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा।

छिबरामऊ व बेवर मार्ग :- छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ जाने वाले वाहनों को बेवर (मैनपुरी) की ओर भेजा जाएगा, जबकि बेवर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा।

एटा सीमा :- एटा से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों को एटा जिले के अलीगंज बॉर्डर पर रोक दिया जाएगा।

 बरेली व शाहजहांपुर मार्ग :- बरेली और शाहजहांपुर से फतेहगढ़ की तरफ आने वाले वाहनों को अल्‍लाहगंज और हुल्लापुर जरियनपुर चौराहे पर रोका जाएगा। इसके साथ ही जरियनपुर से ढाई घाट शमशाबाद जाने वाले मालवाहक वाहनों को भी जरियनपुर में रोका जाएगा।

हरदोई मार्ग :– हरदोई की तरफ से फतेहगढ़ आने वाले सभी भारी वाहनों को सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर में रोक दिया जाएगा।

प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button