उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

क्षेत्र में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण समैचीपुर चितार गांव में कटान जारी,, शनिवार को गांव के चार पक्के मकान गंगा में बह ! 

क्षेत्र में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण समैचीपुर चितार गांव में कटान जारी,, शनिवार को गांव के चार पक्के मकान गंगा में बह ! 

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति

फर्रुखाबाद के शमसाबाद विकास खंड क्षेत्र में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण समैचीपुर चितार गांव में कटान जारी है। शनिवार को गांव के चार पक्के मकान गंगा में बह गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।कटान कई दिनों से हो रहा है, जिसके चलते ग्रामीण अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

शनिवार को शाहवान, अरमान, प्रमिला बानो और सोहेल के मकानों का आधे से अधिक हिस्सा कटकर गंगा में समा गया। शेष हिस्सा भी लगातार कट रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए गांव के सामने गंगा में परकोपाइन लगाए गए थे, लेकिन वे कटान को रोकने में विफल रहे हैं। अकबन सहित अन्य ग्रामीणों ने इन परकोपाइन की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं।

सिंचाई विभाग के जेई सुखवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि कटान की गति अत्यधिक तेज होने के कारण परकोपाइन के कुछ हिस्से प्रभावित हुए हैं। विभाग द्वारा बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि लगभग 350 पिलर ट्रैक्टरों से भेजे जा चुके हैं और उन्हें कटान वाले स्थानों पर लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, लगभग 80 परकोपाइन सेट और भेजे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button