उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

नारी वंदन सम्मेलन, टॉक शो विथ आइडियल मातृशक्तियां को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन……..

नारी वंदन सम्मेलन, टॉक शो विथ आइडियल मातृशक्तियां को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन……..

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

MBP NEWS NETWORK

शाहजहांपुर-जनपद में आज सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ डा.अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में नारी वंदन सम्मेलन महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के कार्यक्रम जिसमें जनपद शाहजहांपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। उक्त सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए मातृशक्ति का सम्मान किया। मुख्यातिथि जिपं अध्यक्ष ममता यादव व महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में मातृशक्तियों ने अलग मुकाम बना लिया है। जरुरत है नारी को अपनी शक्तियों को पहचानने की।गांव की ग्राम पंचायतों से देश की पार्लियामेंट तक के निर्णय में नारी, की भागीदारी सुनिश्चित की की जा रही है। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों व सीडीओ अपराजिता सिंह सिनसिनवार डीपीओ गौरव मिश्रा द्वारा सम्मेलन में पांच ऐसी मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी अपनी फील्ड में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिनमें चिकित्सा से डा. शुभ्रा दीक्षित, पत्रकारिता से रागिनी श्रीवास्तव, शिक्षा से रानू दुबे, कार्यक्रम विभाग से पूनम दीक्षित आंगनबाड़ी , खेल विभाग से सिमरन को हॉकी खिलाडी नेशनल को सम्मान मिला। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर, कनिष्ठ सहायक प्रदीप गौतम, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, काउंसलिंग प्रतिभा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा, रश्मि देवी, आउटरीच कार्यकर्ता अवनीश, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद सलमान, केसवर्कर अनिकेत गुप्ता, एमटीएस रानी देवी, राजवीर आदि समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button