उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
तीन दिन में अवैध कब्जे खुद से नहीं हटाएंगे तो चलेगा बुलडोजर: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

तीन दिन में अवैध कब्जे खुद से नहीं हटाएंगे तो चलेगा बुलडोजर: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
शाहजहांपुर -मां दुर्गा मंदिर कारिडोर निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार, मां दुर्गा मंदिर कारिडोर निर्माण में बाधक बन रहे अवैध कब्जेदार/ दुकानदारों को एडीएम एफआर अरविन्द कुमार ने सख्त लहजे में चेताया कि यदि 3 दिन में अपना अवैध कब्ज़ा नहीं हटाते है तो उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा मुक्त कराया जाएगा साथ ही अवैध कब्जेदारों से उसकी क्षति पूर्ति भी वसूल किया जाएगा।इस दौरान अपर नगर आयुक्त राजकुमार, पार्षद सीमा संजय सारस्वत आदि उपस्थित रहे




